परमेश्वर कौन हैं? सच्चा परमेश्वर कौन हैं? पवित्र बाइबल से परमेश्वर के बारे में कैसे जान सकते हैं?
"किसी ने भी कभी परमेश्वर को नहीं देखा; परन्तु एकलौता पुत्र, जो पिता की गोद में है, उसने उसे प्रकट किया।"
(यूहन्ना 1:18)
परमेश्वर के इस वचन से स्पष्ट होता हैं कि परमेश्वर को आज तक किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है, हम मनुष्य अपनी सीमित बुद्धि और ज्ञान के द्वारा परमेश्वर को पूरी तरह से नहीं समझ सकते। परमेश्वर को देखा नहीं जा सकता, लेकिन उनकी उपस्थिति अनुभव की जा सकती है, जैसे हवा। हवा दिखती नहीं, पर पेड़ों की हलचल और ठंडक से महसूस होती है। इसी तरह, परमेश्वर को उनके कार्यों, सृष्टि, और हमारे अनुभवों से समझा जाता है।
पवित्र बाइबल में परमेश्वर के कई नामों और गुणों के आधार पर हम जान सकते हैं :-
👉परमेश्वर ने दुनिया को बनाया सृष्टिकर्ता
"आदि में परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्टि की।"
(उत्पत्ति 1:1)
परमेश्वर के इस वचन से स्पष्ट होता हैं कि दुनिया की शुरुआत से पहले आकाश और पृथ्वी को बनाया ।
👉परमेश्वर की शक्ति
"जब अब्राम निन्नानवे वर्ष का हो गया, तब यहोवा ने उसको दर्शन देकर कहा मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर हूं; मेरी उपस्थिति में चल और सिद्ध होता जा। "
(उत्पत्ति 17:1)
परमेश्वर के इस वचन से स्पष्ट होता हैं कि परमेश्वर सर्वशक्तिमान है ।
👉 वर्तमान, भूत, भविष्य का ज्ञान सर्वज्ञ
"आहा! परमेश्वर का धन और बुद्धि और ज्ञान क्या ही गंभीर है! उसके विचार कैसे अथाह, और उसके मार्ग कैसे अगम हैं! "
(रोमियों 11:33)
परमेश्वर के इस वचन से स्पष्ट होता हैं कि परमेश्वर की असीम महानता, ज्ञान, और योजनाओं की गहराई को दर्शाता है, जो मनुष्य की समझ से परे हैं।
👉प्रेम ही परमेश्वर है
" जो प्रेम नहीं रखता, वह परमेश्वर को नहीं जानता है, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है। "
(1 यूहन्ना 4:8)
परमेश्वर के इस वचन से स्पष्ट होता हैं कि जो व्यक्ति प्रेम नहीं करता, वह परमेश्वर को नहीं जान सकता, क्योंकि परमेश्वर स्वयं प्रेम का स्वरूप है।
परमेश्वर ने अपने प्रेम को यीशु मसीह के बलिदान के माध्यम से प्रकट किया।
👉परमेश्वर सब जगह पर है सर्वव्यापक
" फिर यहोवा की यह वाणी है, क्या कोई ऐसे गुप्त स्थानों में छिप सकता है, कि मैं उसे न देख सकूं? क्या स्वर्ग और पृथ्वी दोनों मुझ से परिपूर्ण नहीं हैं? "
(यिर्मयाह 23:24)
परमेश्वर के इस वचन से स्पष्ट होता हैं कि परमेश्वर हर जगह उपस्थित है। कोई भी उससे छिप नहीं सकता, क्योंकि वह सब जगह मौजूद है और सब कुछ देखता है।
परमेश्वर हर जगह उपस्थित हैं।
👉परमेश्वर सबका न्याय करने वाला न्यायकर्ता
"वह हर एक को उसके कामों के अनुसार बदला देगा। "
(रोमियों 2:6)
परमेश्वर के इस वचन से स्पष्ट होता हैं कि परमेश्वर सभी का न्याय धर्म,कर्म और सत्य के आधार पर करेगा।
👉परमेश्वर हम सब का पालन पोषण करने वाला पालनहार
"आकाश के पक्षियों को देखो; वे न तो बोते हैं, न काटते हैं, न भंडारों में जमा करते हैं, फिर भी तुम्हारा स्वर्गीय पिता उन्हें खिलाता है। क्या तुम उनसे अधिक मूल्यवान नहीं हो?"
(मत्ती 6:26)
👉परमेश्वर आत्मा है ।
"परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसके भजन करने वाले आत्मा और सच्चाई से भजन करें। "( यूहन्ना 4:24 )
भौतिक रूप में नहीं, बल्कि आत्मिक रूप में उपस्थित हैं ।
पवित्र बाइबल के इन वचनों के अनुसार सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं जो संपूर्ण सृष्टि के निर्माता ,हम सब का पालनहार और न्याय कर्ता, जो इस संसार में हर जगह उपस्थित और समाहित हो, सर्वज्ञाता वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं,जो उनकी शक्ति, प्रेम, न्याय और पवित्रता को प्रकट करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें